Red and White Fleet - San Francisco Cruises
सैन फ्रांसिस्को के ऐतिहासिक लाल और सफेद जहाजी बेडे़ (Red and White Fleet) में सवार होने पर आपका स्वागत है! 1892 में स्थापित किया गया, यह पारिवारिक-स्वामित्व वाला जहाजी बेड़ा सैन फ्रांसिस्को की अपनी दर्शनीय क्रुज़ (जल-यात्रा) के लिए प्रसिद्ध है और आपको खाड़ी के रास्ते इस शहर के बारे में पता लगाने के लिए आमंत्रित करता है।
1-घंटे की गोल्डन गेट बे क्रुज़ (1-hour Golden Gate Bay Cruise)
हैडफोन के ज़रिये हिन्दी भाषा में वर्णन के साथ सैन फ्रांसिस्को की महत्वपूर्ण घटनाओं और इसके इतिहास के बारे में पता लगाने के लिए शान-शौकत वाले गोल्डन गेट पुल के नीचे और अल्काट्राज़ के आसपास जल-यात्रा करें।2-घंटे की कैलिफोर्निया सूर्यास्त क्रुज़ (2-hour California Sunset Cruise)
अल्काट्राज़, ऐंजल द्वीप, टिबुरॉन, सौसेलिटो और गोल्डन गेट पुल के नीचे से गुजरते हुए तनावरहित माहौल में सूर्यास्त के आश्चर्यजनक दृश्यों, क्षुधावर्धक पेय पदार्थों और जीवंत मनोरंजन कार्यक्रम का आनन्द लें।90-मिनट की सैन फ्रांसिस्को की खोजी क्रुज़ (90-minute SF Explorer Cruise)
फ्रांसिस्को शहर के डाउन टाउन के साथ-साथ, विशाल बे ब्रिज के नीचे, ट्रैज़र आईलैंड के इर्द-गिर्द तथा अल्काट्राज़ के आगे जल-यात्रा करते हुए सैन फ्रांसिस्को के अनूठे प्राकृतिक इतिहास, शिल्प, और मूल अमेरिकी संस्कृति के बारे में पता लगायें।लाल और सफेद जहाजी बेडे़ (Red and White Fleet) की सभी पर्यटन यात्राएं पियर 43 ½ से प्रस्थान करती हैं, जोकि लोकप्रिय Fisherman's Wharf के केन्द्रीय भाग में, टेलर स्ट्रीट एंड एम्बार्काडेरो के कोने पर स्थित है। बस लदान, सार्वजनिक परिवहन एवं पार्किंग पियर 43 ½ के एक ब्लॉक के अन्दर ही उपलब्ध हैं। समूहों में आगमन पर स्वागत है। सभी प्रमुख क्रेडिट कार्ड स्वीकार किये जाते हैं।






